Breaking News

डिप्टी व असिस्टेंट लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल के चयनित अभ्यर्थियों को भेजे जाएंगे आबद्धता पत्र

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहांपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, शाहजहांपुर में लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल सिस्टम के अंतर्गत डिप्टी एवं असिस्टेंट पदों पर चयनित अभ्यर्थियों के नामों को अनुमोदन मिल गया है। चयनित अभ्यर्थियों को शीघ्र ही आबद्धता पत्र अलग से प्रेषित किए जाएंगे।

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मनीष कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उ.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार जनपद न्यायालय शाहजहांपुर में डिप्टी लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल तथा असिस्टेंट लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल के एक-एक पद पर नियुक्ति के लिए चयन प्रक्रिया पूरी की गई थी।

इस क्रम में पात्र अधिवक्ताओं से आवेदन आमंत्रित किए गए थे और जनपद स्तरीय चयन समिति द्वारा दोनों पदों के लिए अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 17 दिसंबर 2025 को आयोजित किया गया। साक्षात्कार के बाद चयन समिति की संस्तुति राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण को अनुमोदन हेतु भेजी गई थी।

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ द्वारा 11 फरवरी 2026 को जारी पत्र के माध्यम से माननीय कार्यपालक अध्यक्ष के आदेशानुसार चयनित अभ्यर्थियों के नामों को स्वीकृति प्रदान की गई।

चयनित अभ्यर्थी इस प्रकार हैं:

  • डिप्टी लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल: मुकेश कुमार गुप्ता

    • प्रतीक्षा सूची: नीरज कुमार पाठक, सत्यवीर वर्मा
  • असिस्टेंट लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल: प्रीति मिश्रा

    • प्रतीक्षा सूची: अभिषेक शंखधार, अक्षय यादव

सचिव ने बताया कि सभी चयनित अभ्यर्थियों को नियमानुसार आबद्धता पत्र अलग से भेजे जा रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments