शाहजहांपुर।
आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी सदर ने थाना मदनापुर में हल्का प्रभारी एवं समस्त बीट प्रभारियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक की। यह बैठक पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर के निर्देशन में आयोजित की गई।
बैठक के दौरान क्षेत्राधिकारी सदर ने यक्ष ऐप के प्रभावी और नियमित उपयोग पर विशेष जोर देते हुए निर्देश दिए कि संदिग्ध व्यक्तियों, गतिविधियों, संवेदनशील स्थलों एवं महत्वपूर्ण सूचनाओं को ऐप के माध्यम से समयबद्ध रूप से अपडेट किया जाए, ताकि अपराध नियंत्रण एवं सूचना तंत्र को और अधिक मजबूत किया जा सके।
इसके साथ ही आगामी त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी तथा नियमित पैदल व वाहन गश्त सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। पुलिस की तत्परता और सतर्कता बनाए रखने पर विशेष बल दिया गया।
क्षेत्राधिकारी सदर ने सभी हल्का एवं बीट प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में आमजन से निरंतर संवाद बनाए रखने, शांति एवं सौहार्द कायम रखने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह, विवाद या आपात स्थिति की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को देने के निर्देश दिए।
उन्होंने स्पष्ट किया कि आगामी त्योहारों को सकुशल संपन्न कराना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए जनपद पुलिस पूरी तरह सतर्क रहते हुए सभी आवश्यक तैयारियाँ कर रही है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments