लखनऊ। बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के यहां आयकर विभाग की कार्रवाई के बाद प्रदेश सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह उनके समर्थन में सामने आए हैं।
मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि उमाशंकर सिंह गंभीर रूप से बीमार हैं और उनके अधिकांश व्यवसाय पहले से ही बंद हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में की जा रही कार्रवाई चिंताजनक है। मंत्री ने यह भी कहा कि यदि उमाशंकर सिंह के जीवन को किसी प्रकार की हानि होती है तो संबंधित संस्थाएं इसकी जिम्मेदार होंगी।
बताया जा रहा है कि आयकर विभाग ने आज उमाशंकर सिंह के ठिकानों पर छापा मारा है। इस मामले को लेकर राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है।
ज्ञात हो कि मंत्री दिनेश प्रताप सिंह, उमाशंकर सिंह के रिश्तेदार भी बताए जा रहे हैं। फिलहाल आयकर विभाग की ओर से आधिकारिक बयान की प्रतीक्षा की जा रही है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments