Breaking News

समाजसेवियों को सम्मान, पत्रकार-समाजसेवी एकता का भव्य आयोजन

 

संवाददाता, बाराबंकी

राष्ट्रीय पत्रकार एकता संघ की बाराबंकी जिला इकाई द्वारा आयोजित सम्मान समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय व्यक्तियों को सम्मानित करने के साथ पत्रकारिता की जिम्मेदारी और सामाजिक सरोकारों पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश सचिव सगीर अमान उल्लाह तथा अयोध्या मंडल अध्यक्ष अनवर अल्वी ने संयुक्त रूप से की। मुख्य अतिथि के रूप में जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष नरेन्द्र वर्मा उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पत्रकार समाज के प्रति जवाबदेह कलम के सिपाही हैं और सत्य लेखन की जिम्मेदारी को निरंतर निभाते रहें। उन्होंने पत्रकारों को हर परिस्थिति में सहयोग का भरोसा भी दिलाया।

प्रदेश सचिव सगीर अमान उल्लाह ने बाराबंकी की नई जिला इकाई का स्वागत करते हुए कहा कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाले लोगों को मंच प्रदान करना संगठन का उद्देश्य है। समाजसेवी मुबश्शिर ने कहा कि पत्रकारों की मेहनत से ही आम जनता तक सूचनाएं समय पर पहुंचती हैं और उनका योगदान सराहनीय है।

जिला प्रभारी ऋषभ सैनी ने बताया कि विराज शर्मा और अब्दुल्ला सिद्दकी बेसहारा घायल पशुओं व जरूरतमंदों के इलाज में सक्रिय हैं, जबकि “उम्मीद की थाली” अभियान के माध्यम से शिवम और उनकी टीम जरूरतमंदों को नियमित भोजन उपलब्ध करा रही है। इन सभी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त हाईकोर्ट अधिवक्ता जेपी यादव, जो जरूरतमंदों को निःशुल्क कानूनी सहायता देते हैं, तथा किसान नेता निहाल सिद्दकी को भी सम्मानित किया गया।

समारोह में जिला बार महामंत्री रामराज यादव, जिला यातायात प्रभारी रामयतन यादव, समाजसेवी मो. उमैर, जिलाध्यक्ष मो. अहमद, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अरशद जमाल, जिला महामंत्री योगेश मौर्य, जिला मीडिया प्रभारी चौधरी उस्मान अली, जिला उपाध्यक्ष बलवंत सिंह, सभासद ताज बाबा, आदिल अंसारी, मो. नईम सहित अनेक पदाधिकारियों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार अंकित मिश्रा, मनोज शर्मा, रामनिवास पाल, सोहेल अंसारी, रिजवान, रहमान, आसिफ, आर.एन. शर्मा, शरद श्रीवास्तव, लकी गुप्ता, साल्की वर्मा, रीता, मोहम्मद सलीम, मोहम्मद अशरफ, सरवन यादव, बलवंत यादव, ताहिर रिजवी, मोहम्मद आसिफ सहित कई पत्रकार उपस्थित रहे। सभी को पुष्पमालाओं से सम्मानित किया गया।

आयोजन को समाजसेवा और पत्रकारिता के समन्वय का सशक्त उदाहरण बताया गया, जिसने सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देने का संदेश दिया।

Post a Comment

0 Comments