स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
जनपद शाहजहाँपुर में महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया। 15 फरवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक द्वारा क्षेत्राधिकारी नगर के साथ प्रमुख मंदिरों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान मंदिर परिसरों, प्रवेश एवं निकास मार्गों, बैरिकेडिंग, पार्किंग व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन और सीसीटीवी निगरानी सहित संवेदनशील बिंदुओं का गहन अवलोकन किया गया। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता और मुस्तैदी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए। श्रद्धालुओं की सुरक्षित आवाजाही और सुचारु यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए गए।
निरीक्षण के बाद पुलिस अधीक्षक ने मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर फूल-माला अर्पित की। इसके पश्चात थाना रामचन्द्र मिशन क्षेत्र में निकलने वाली शोभायात्रा के निर्धारित मार्ग का निरीक्षण किया गया, जहां यातायात डायवर्जन, बैरिकेडिंग, सुरक्षा बिंदुओं और पुलिस पिकेट की समीक्षा की गई। अधिकारियों को शोभायात्रा को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए गए।
आगे थाना सिंधौली क्षेत्र स्थित त्रिलोकीनाथ मंदिर में बाबा शिव त्रिलोकीनाथ धाम ट्रस्ट के सदस्यों द्वारा पुलिस अधीक्षक का सम्मान किया गया। इस अवसर पर उन्होंने श्रद्धालुओं और आयोजकों को पर्व की शुभकामनाएं देते हुए शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की।
जनपद पुलिस द्वारा महाशिवरात्रि के अवसर पर व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। पुलिस प्रशासन ने आमजन की सुरक्षा, शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments