ब्यूरो रिपोर्ट: दर्शन गुप्ता, लखनऊ ✍️
लखनऊ। महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम दर्शन व्यवस्था एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी लखनऊ तथा लखनऊ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने डालीगंज स्थित प्रसिद्ध मनकामेश्वर मंदिर परिसर का संयुक्त पैदल निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मंदिर परिसर, प्रवेश व निकास मार्ग, बैरिकेडिंग, पार्किंग व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, भीड़ नियंत्रण व्यवस्था तथा आपातकालीन सुविधाओं का गहन जायजा लिया। संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया कि महाशिवरात्रि पर बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रखी जाए।
जिलाधिकारी ने विशेष रूप से साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और चिकित्सा सुविधाएं सुचारु रखने के निर्देश दिए। वहीं पुलिस अधिकारियों ने पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, ट्रैफिक प्रबंधन, महिला सुरक्षा तथा संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए।
प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे निर्धारित मार्गों का पालन करें, प्रशासन का सहयोग करें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस से संपर्क करें, ताकि महाशिवरात्रि पर्व शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में सम्पन्न हो सके।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
शाहजहांपुर
0 Comments