स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर, 15 फरवरी 2026।
महाशिवरात्रि पर्व के मद्देनजर जनपद शाहजहाँपुर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) द्वारा थाना बण्डा क्षेत्र के अंतर्गत स्थित प्राचीन सुनासरनाथ मंदिर एवं शोभायात्रा मार्ग का व्यापक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान मंदिर परिसर, प्रवेश एवं निकास मार्ग, बैरिकेडिंग व्यवस्था, पार्किंग स्थल तथा भीड़ प्रबंधन से जुड़े सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं का गहन निरीक्षण किया गया। ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूर्ण सतर्कता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए।
श्रद्धालुओं की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने, यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही सीसीटीवी निगरानी, कंट्रोल रूम समन्वय एवं पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती पर विशेष जोर दिया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) द्वारा मंदिर परिसर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा विधिवत पूजा-अर्चना कर दर्शन भी किए गए।
इसके अतिरिक्त थाना बण्डा क्षेत्र से निकलने वाली शोभायात्रा के निर्धारित मार्ग का भी निरीक्षण किया गया। शोभायात्रा को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए यातायात डायवर्जन, बैरिकेडिंग, सुरक्षा पिकेट एवं अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश जारी किए गए।
जनपद पुलिस द्वारा महाशिवरात्रि पर्व को लेकर व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन ने आमजन से सहयोग बनाए रखने की अपील करते हुए सुरक्षा, शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments