ब्यूरो चीफ शास्त्र तिवारी, बहराइच ✍️
बहराइच। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जनपद बहराइच के सभी शिव मंदिरों में जलाभिषेक कार्यक्रम श्रद्धा और उत्साह के साथ सकुशल संपन्न हो रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने जनपद के प्राचीन एवं आस्था के प्रमुख केंद्र सिद्धनाथ मंदिर का भ्रमण कर सुरक्षा और व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया।
इसके उपरान्त पुलिस अधीक्षक ने बाबा बागेश्वरनाथ मंदिर का भ्रमण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धालुओं की सुविधा, स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और यातायात संचालन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत जनपद के सभी शिव मंदिरों में व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। पर्याप्त पुलिस बल और महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। साथ ही जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों को ड्यूटी पर लगाया गया है। भीड़-नियंत्रण, बैरिकेडिंग, सीसीटीवी निगरानी, निरंतर पेट्रोलिंग और सुचारु यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
पुलिस अधीक्षक जनपद के अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों पर भ्रमणशील रहकर सुरक्षा प्रबंधों का सतत निरीक्षण करते रहे, जिससे महाशिवरात्रि पर्व सकुशल और शांतिपूर्ण रूप से सम्पन्न हो सके।
ब्यूरो चीफ, बहराइच – शास्त्र तिवारी की रिपोर्ट
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments