Breaking News

भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते का फ्रेमवर्क तैयार भारतीय निर्यातकों, एमएसएमई और किसानों के हित सुरक्षित — मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ


स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव ✍🏻 

लखनऊ।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत, अमेरिका के साथ एक अंतरिम व्यापार समझौते के लिए महत्वपूर्ण फ्रेमवर्क तक पहुंच गया है। यह समझौता भारतीय निर्यातकों और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) के लिए वैश्विक अवसरों का विस्तार करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि इस पहल से जहां भारतीय उद्योगों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में नई संभावनाएं मिलेंगी, वहीं भारत के कृषि क्षेत्र, खाद्य सुरक्षा, किसानों के हितों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती को भी पूर्ण संरक्षण सुनिश्चित किया गया है।

उन्होंने इसे देश की आर्थिक प्रगति, आत्मनिर्भरता और वैश्विक प्रतिस्पर्धा को सुदृढ़ करने वाला ऐतिहासिक कदम बताया।



Post a Comment

0 Comments