स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहांपुर। थाना कोतवाली पुलिस टीम ने अपराध नियंत्रण अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को अवैध देशी तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जनपद में अपराध की रोकथाम एवं चिन्हित अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली के नेतृत्व में कार्रवाई की गई।
मुखबिर की सूचना पर 25 फरवरी 2026 को समय 12:52 बजे कान्हा गौशाला से लगभग 100 मीटर आगे हाईवे की ओर जाने वाले रास्ते से अभियुक्त विनय कुमार राजपूत उर्फ सचित (24 वर्ष) निवासी मोहल्ला रोशनगंज, थाना कोतवाली, शाहजहांपुर को गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद अवैध देशी तमंचा .315 बोर तथा 02 अदद जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद किए गए। बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली में मु0अ0सं0 59/26 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
पुलिस के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
जनपद पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है।
लखनऊ
0 Comments