ब्यूरो रिपोर्ट कल्लू उर्फ रजनीश लखनऊ ✍️
लखनऊ। काकोरी थाना क्षेत्र स्थित आगरा एक्सप्रेसवे सर्विस रोड पर बने नागेश्वर बाबा मंदिर में आज श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। हजारों की संख्या में भक्त दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे, जिससे पूरे क्षेत्र में आस्था का माहौल बना रहा।
भीड़ को देखते हुए काकोरी पुलिस पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद नजर आई। सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ रखते हुए पुलिस ने श्रद्धालुओं की आवाजाही को व्यवस्थित ढंग से संचालित किया, जिससे किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।
मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में पुलिस बल लगातार तैनात रहा और व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाता रहा। श्रद्धालुओं ने भी शांतिपूर्ण ढंग से दर्शन कर सहयोग किया।
आस्था के इस बड़े आयोजन के दौरान काकोरी पुलिस की मुस्तैदी और बेहतर प्रबंधन साफ तौर पर नजर आया।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments