शाहजहाँपुर, 10 फरवरी 2026। पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) और क्षेत्राधिकारी पुवायां के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत थाना बण्डा पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने थाना क्षेत्र में पंजीकृत एक मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया।
पुलिस के अनुसार, दिनांक 21 जनवरी 2026 को वादिनी की लिखित तहरीर के आधार पर अभियुक्त रघुपाल कुशवाहा निवासी ग्राम धर्मगदापुर, थाना बण्डा, जनपद शाहजहाँपुर के विरुद्ध घर में घुसकर अश्लील हरकतें करने, मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर धाराओं में संशोधन करते हुए प्रकरण में गंभीर अपराध की पुष्टि हुई।
इसी क्रम में 10 फरवरी 2026 को उपनिरीक्षक शिवकुमार सिंह व पुलिस टीम ने अभियुक्त को पूरनपुर रोड स्थित कर्बला के पास से दोपहर लगभग 1:45 बजे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय में पेश कर जिला कारागार शाहजहाँपुर भेज दिया गया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार राय, उपनिरीक्षक शिवकुमार सिंह तथा कांस्टेबल पंकज कुमार शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अभियान आगे भी जारी रहेगा।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments