ब्यूरो रिपोर्ट: रिज़वान अली, लखनऊ
पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के दक्षिणी जोन अंतर्गत थाना गोसाईगंज पुलिस ने मकान का दरवाजा तोड़कर चोरी करने वाले एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का सामान बरामद किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वादी पंकज गुप्ता पुत्र स्वर्गीय जयनारायण गुप्ता निवासी साहनटोला, कस्बा व थाना गोसाईगंज, लखनऊ ने 6 फरवरी 2026 को थाना गोसाईगंज में तहरीर देकर बताया कि वह परिवार सहित एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने कानपुर गए थे। वापस लौटने पर उनके मकान का दरवाजा टूटा मिला और अंदर सामान बिखरा हुआ था। जांच में सीसीटीवी फुटेज देखने पर पड़ोस में रहने वाला सूरज मिश्रा पुत्र लालजी मिश्रा निवासी मातनटोला, गोसाईगंज घर के अंदर चोरी करते हुए दिखाई दिया।
तहरीर के आधार पर थाना गोसाईगंज में मु0अ0सं0 48/26 धारा 331(4)/305(ए) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुखबिर की सूचना पर 6 फरवरी की देर रात आरोपी सूरज मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी की एक जोड़ी पायल (सफेद धातु) और 720 रुपये नकद बरामद हुए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की जरूरत पूरी करने के लिए चोरी की वारदातें करता है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी के विरुद्ध गोसाईगंज थाने में 8 तथा चिनहट थाने में 1 मुकदमा सहित कुल 9 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें चोरी, अवैध संपत्ति और एनडीपीएस एक्ट से संबंधित धाराएं शामिल हैं।
आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक लाल सिंह, उपनिरीक्षक चरन सिंह और कांस्टेबल रंजीत कुमार शामिल रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments