गोरखपुर।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज जनपद के जंगल कौड़िया विकास खंड में पुनर्निर्मित खंड विकास अधिकारी कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने नव निर्मित कार्यालय का लोकार्पण कर क्षेत्रीय विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश का विकास और गरीबों का समग्र कल्याण उत्तर प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना किसी भेदभाव के प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना ही सरकार का संकल्प है।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को और मजबूत बनाया जाए, ताकि आमजन को अधिकतम लाभ मिल सके।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments