Breaking News

शाहजहांपुर: आगामी त्योहारों को लेकर थाना कांट में यक्ष ऐप व कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक


 स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव ✍🏻 

शाहजहांपुर।

आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को थाना कांट परिसर में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। यह बैठक पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी सदर की अध्यक्षता में हल्का प्रभारियों एवं समस्त बीट प्रभारियों के साथ सम्पन्न हुई।

बैठक के दौरान क्षेत्राधिकारी सदर ने यक्ष ऐप के प्रभावी एवं नियमित उपयोग पर विशेष जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि ऐप के माध्यम से संदिग्ध व्यक्तियों, गतिविधियों, संवेदनशील स्थलों एवं महत्वपूर्ण सूचनाओं का समयबद्ध संकलन एवं अद्यतन किया जाए, ताकि किसी भी संभावित स्थिति से समय रहते निपटा जा सके।

इसके साथ ही आगामी त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी तथा नियमित पैदल एवं वाहन गश्त सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। पुलिस की तत्परता और सक्रियता बनाए रखने पर भी विशेष बल दिया गया।

बैठक में यह भी निर्देशित किया गया कि सभी हल्का एवं बीट प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में आमजन से निरंतर संवाद स्थापित करें, शांति एवं सौहार्द बनाए रखने में सहयोग लें तथा किसी भी प्रकार की अफवाह, विवाद या आपात स्थिति की सूचना तत्काल थाना प्रभारी एवं उच्चाधिकारियों को दें।

क्षेत्राधिकारी सदर ने स्पष्ट किया कि आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए जनपद पुलिस पूरी तरह सतर्क है और कानून-व्यवस्था व जनसुरक्षा को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं।



Post a Comment

0 Comments