ब्यूरो रिपोर्ट सोम दत्त, लखनऊ ✍️
लखनऊ। राजधानी लखनऊ में आज दिनांक 8 फरवरी 2026 को टीम 313 वेलफेयर सोसाइटी और इमामबाड़ा आगा बाकर मुतावल्ली के नेतृत्व में पाकिस्तान के इस्लामाबाद में शिया मस्जिद बम ब्लास्ट के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया।
जानकारी के अनुसार, इस ब्लास्ट में करीब 40 शिया मुस्लिम शहीद हुए और 160 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए। प्रदर्शनकारियों ने आतंकवाद और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। इसके अलावा प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ और सेना प्रमुख आसिफ़ मुनीर के पुतले भी फूंके गए।
टीम 313 वेलफेयर सोसाइटी के इमरान अब्बास मुतावल्ली, कामिल जाफरी (सचिव), माहिर अब्बास, फैजी, बजमी साहब और अन्य मोमिनीन इस विरोध प्रदर्शन में शामिल रहे। प्रदर्शन का उद्देश्य शिया समुदाय के प्रति हुए हमले के खिलाफ स्पष्ट संदेश देना और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता व्यक्त करना था।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments