शाहजहाँपुर। आगामी होली पर्व के दृष्टिगत प्रस्तावित ‘बड़े लाट साहब’ जुलूस को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से दिनांक 11 फरवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत निर्धारित जुलूस मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान थाना कोतवाली एवं महिला थाना पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
निरीक्षण के क्रम में जुलूस मार्ग के संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों, प्रमुख चौराहों, संकरे मार्गों तथा संभावित बाधा बिंदुओं का सूक्ष्म अवलोकन किया गया। सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, बैरिकेडिंग व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की सक्रियता, आवश्यकतानुसार ड्रोन कैमरे के उपयोग तथा पिकेट ड्यूटी के संबंध में विस्तृत चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने हेतु वैकल्पिक मार्ग (डायवर्जन प्लान), पार्किंग स्थलों का चिन्हांकन, एम्बुलेंस एवं अग्निशमन वाहनों के लिए इमरजेंसी कॉरिडोर सुनिश्चित करने तथा आमजन को न्यूनतम असुविधा हो—इस संबंध में भी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। महिला सुरक्षा के दृष्टिगत महिला पुलिस कर्मियों की पर्याप्त तैनाती, असामाजिक तत्वों पर सतर्क निगरानी तथा अफवाहों पर त्वरित नियंत्रण के लिए सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सक्रिय रखने के निर्देश भी प्रदान किए गए।
क्षेत्राधिकारी नगर ने निर्देशित किया कि सभी व्यवस्थाएँ समय से पूर्ण कर आपसी समन्वय के साथ जुलूस को पूर्णतः शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में सम्पन्न कराया जाए।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments