Breaking News

मेहंदी घाट पर सघन वाहन चेकिंग अभियान, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई

ब्यूरो रिपोर्ट: कल्लू उर्फ रजनीश, लखनऊ ✍️

लखनऊ। उच्च अधिकारियों के निर्देशन में मेहंदी घाट क्षेत्र में बैरियर लगाकर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई।

चौक क्षेत्र के ट्रैफिक इंस्पेक्टर जमानत अब्बास की मौजूदगी में बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने और तीन सवारी बैठाने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। नियम तोड़ने वालों का चालान किया गया तथा उन्हें भविष्य में यातायात नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई।

वहीं थाना ठाकुरगंज के इंस्पेक्टर ओमवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रेरणा स्थल चौकी इंचार्ज सर्वेश नायक और गांव घाट चौकी इंचार्ज शुभम कुमार ने अपनी पुलिस टीम के साथ संयुक्त रूप से कार्रवाई की।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चलाया गया है और आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगा। साथ ही आमजन से अपील की गई है कि वे हेलमेट का प्रयोग करें, ओवरलोडिंग न करें और यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें।

Post a Comment

0 Comments