स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर, 27 फरवरी। शाहजहाँपुर के थाना कोतवाली पुलिस ने मारपीट व हमले के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार दिनांक 23 फरवरी 2026 को दर्ज मुकदमा संख्या 57/2026 में अभियुक्तों द्वारा रॉड, लाठी-डंडे व धारदार हथियारों से लैस होकर वादी व उसके पिता के साथ गाली-गलौज, मारपीट और जानलेवा हमला करने का आरोप है। इस मामले में वांछित अभियुक्त आयुष पुत्र हरिशंकर (उम्र करीब 25 वर्ष), निवासी रोशनगंज हाल पता काशीराम कॉलोनी को मुखबिर की सूचना पर 26 फरवरी 2026 की रात लगभग 11:03 बजे मघई टोला के पास गौशाला के निकट से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा विसरात रोड स्थित खन्नौत नदी के नए पुल के नीचे से बरामद किया गया।
पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार सिंह, उपनिरीक्षक प्रियव्रत दुहुण सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्य शामिल रहे।
0 Comments