शाहजहाँपुर, 08 फरवरी 2026।
रोडवेज बस स्टेशन शाहजहाँपुर पर ड्यूटी के दौरान यातायात पुलिस द्वारा ईमानदारी एवं जनसेवा का सराहनीय उदाहरण प्रस्तुत किया गया। श्रीमान पुलिस अधीक्षक, जनपद शाहजहाँपुर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी यातायात के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक यातायात के नेतृत्व में तैनात पुलिसकर्मियों ने कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए गुम हुआ मोबाइल फोन उसके वास्तविक स्वामी को सुरक्षित लौटाया।
जानकारी के अनुसार, यातायात शाखा में तैनात आरक्षी रवि कुमार को ड्यूटी के दौरान सड़क पर गिरा हुआ एक मोबाइल फोन मिला। उन्होंने तत्काल मोबाइल को अपने पास सुरक्षित रखते हुए मौके पर मौजूद यातायात उपनिरीक्षक शिवराम को सुपुर्द कर दिया। कुछ समय बाद उक्त मोबाइल पर कॉल आने पर फोन करने वाले व्यक्ति ने स्वयं को मोबाइल स्वामी बताते हुए बताया कि उनका फोन कहीं गिर गया है। इस पर आरक्षी रवि कुमार ने अपनी लोकेशन साझा कर मोबाइल स्वामी को मौके पर बुलाया और पहचान सुनिश्चित करने के उपरांत मोबाइल फोन सकुशल वापस कर दिया।
अपना खोया हुआ मोबाइल सुरक्षित वापस पाकर स्वामी ने यातायात पुलिस की ईमानदारी, सतर्कता और जनसेवा भाव की भूरि-भूरि प्रशंसा की। इस सराहनीय कार्य से आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है।
शाहजहाँपुर पुलिस आमजन की सेवा, सुरक्षा और विश्वास बनाए रखने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments