ब्यूरो चीफ शास्त्र तिवारी बहराइच ✍️
बहराइच के पयागपुर क्षेत्र में एक अलग ही तस्वीर देखने को मिली, जब विधायक सुभाष त्रिपाठी ने जनप्रतिनिधि की पारंपरिक छवि से हटकर खुद खेत में उतरकर हल चलाया।
पयागपुर विधानसभा क्षेत्र के भ्रमण के दौरान विधायक सुभाष त्रिपाठी किसान पवन यादव के खेत पर पहुंचे, जहां गन्ने की बुवाई का कार्य चल रहा था। इस दौरान उन्होंने खुद हल पकड़कर खेत की जुताई की और किसानों को खेती के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
विधायक ने कहा कि भारत एक कृषि प्रधान देश है और यहां के किसानों की मेहनत ही देश की रीढ़ है, इसलिए खेती को मन लगाकर करना बेहद जरूरी है।
विधायक का यह अनोखा अंदाज क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने इसे जमीन से जुड़े जनप्रतिनिधि की सच्ची पहचान बताया। वहीं, किसानों ने भी विधायक को अपने बीच इस रूप में देखकर उत्साह जताया और उनके प्रयास की सराहना की।
इस पहल ने न सिर्फ किसानों का मनोबल बढ़ाया, बल्कि जनप्रतिनिधियों और जनता के बीच संबंधों को भी मजबूत करने का संदेश दिया है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments