शाहजहाँपुर। नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्र ने आज मोहल्ला भारद्वाजी मंडी में निर्माणाधीन दुर्गा मंदिर कॉरिडोर के निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया तथा क्षेत्र में मौजूद अवैध अतिक्रमण की स्थिति का भी अवलोकन किया।
नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण कराया जाए। साथ ही उन्होंने अवैध अतिक्रमण को तत्काल हटाने के निर्देश भी दिए, ताकि कॉरिडोर निर्माण में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।
निरीक्षण के समय नगर निगम की प्रवर्तन दल टीम सहित क्षेत्रवासी भी उपस्थित रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments