लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलसचिव कार्यालय द्वारा जारी कार्यालय ज्ञापन के अनुसार शैक्षिक सत्र 2025-26 में स्नातक सम सेमेस्टर में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं के लिए प्रवेश शुल्क जमा करने की तिथि 12 फरवरी 2026 से 20 फरवरी 2026 तक निर्धारित की गई है।
निर्धारित तिथि के उपरांत छात्र-छात्राएं ₹2,000 विलंब शुल्क के साथ अंतिम रूप से 25 फरवरी 2026 तक प्रवेश शुल्क जमा कर सकेंगे।
यह व्यवस्था चतुर्थ, छठें, अष्टम एवं दशम सेमेस्टर में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों पर लागू होगी। संबंधित छात्र-छात्राओं को निर्देशित किया गया है कि वे अपने संकायाध्यक्ष/विभागाध्यक्ष के माध्यम से निर्धारित तिथि तक यूडीआरसी पोर्टल पर लॉगिन कर शुल्क जमा करना सुनिश्चित करें।
कुलसचिव डा. भावना मिश्रा द्वारा जारी इस आदेश की प्रतिलिपि विश्वविद्यालय के संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रेषित कर दी गई है। साथ ही, विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर सूचना अपलोड करने एवं समाचार पत्रों में प्रकाशन हेतु भी निर्देश दिए गए हैं।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments