शाहजहाँपुर।
नगर निगम शाहजहाँपुर द्वारा “मेरा शहर–मेरा घर” अभियान के अंतर्गत शहर की बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्र ने अपर नगर आयुक्त एस.के. सिंह के साथ मंगलवार को विभिन्न विकास व स्वच्छता कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।
नगर आयुक्त ने लोहारों वाले चौराहे पर चल रहे सड़क चौड़ीकरण एवं नाला निर्माण कार्य का निरीक्षण करते हुए निर्माण की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य को अतिशीघ्र एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराया जाए, जिससे आम नागरिकों को सुगम यातायात की सुविधा मिल सके।
इसके उपरांत नगर आयुक्त द्वारा वार्ड संख्या 21, रेती क्षेत्र में ग्रीन वैली स्कूल से मेजबान होटल तक नगर निगम द्वारा कराए जा रहे सफाई कार्य का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने क्षेत्र में साफ-सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाए रखने तथा जलभराव की समस्या से निपटने हेतु स्थायी जल निकासी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के समय मुख्य अभियंता निर्माण आशीष त्रिवेदी, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक सतेंद्र कटियार सहित नगर निगम के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments