स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर, 27 फरवरी 2026। जनपद में संचालित बोर्ड परीक्षाओं की पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार सिंह ने राजकीय इंटर कॉलेज में स्थापित “बोर्ड परीक्षा जनपदीय मॉनिटरिंग एवं कंट्रोल रूम” का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सीसीटीवी के माध्यम से विभिन्न परीक्षा केंद्रों का लाइव अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बोर्ड परीक्षाएं विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़ी अत्यंत महत्वपूर्ण प्रक्रिया हैं, इसलिए किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जिलाधिकारी ने कंट्रोल रूम में तैनात कार्मिकों को निर्देशित किया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर सतत निगरानी रखी जाए तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल संबंधित अधिकारियों को दी जाए।
इसके साथ ही उन्होंने प्रश्नपत्रों की सुरक्षा, समयबद्ध वितरण, परीक्षार्थियों की सुगम प्रवेश व्यवस्था और नकल विहीन परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में परीक्षाओं को पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने हेतु कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है, जिससे सभी केंद्रों की निगरानी एक ही स्थान से की जा रही है। उन्होंने अधिकारियों को परीक्षा अवधि के दौरान पूरी तरह सतर्क रहने और किसी भी समस्या का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक हरिवंश कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments