शाहजहाँपुर, 10 फरवरी। नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्र की संयुक्त अध्यक्षता में मंगलवार को नगर निगम कार्यालय में सिस्टेमैटिक एडमिनिस्ट्रेटिव मैकेनिज्म, ब्रिजिंग, हैपीनेस एंड वैल्यू (सम्भव) के अंतर्गत जन-सुनवाई दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चले कार्यक्रम में नगर क्षेत्र के नागरिकों ने साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल आपूर्ति, प्रकाश बिंदु, नाली निर्माण तथा कर विभाग से संबंधित समस्याएँ और शिकायतें प्रस्तुत कीं।
अधिकारियों ने प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि जन-समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। जन-सुनवाई दिवस में कुल 06 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 02 का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों के शीघ्र निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
कार्यक्रम में अपर नगर आयुक्त अजय कुमार त्रिपाठी, संयुक्त नगर आयुक्त संगीता कुमारी, सहायक नगर आयुक्त राजकुमार गुप्ता सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि तथा नगर के नागरिक उपस्थित रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments