ब्यूरो रिपोर्ट योगेंद्र सिंह यादव, शाहजहाँपुर ✍️
शाहजहाँपुर। 26 फरवरी 2026 को राजकीय मेडिकल कॉलेज जिगनेरा में “पुलिस की पाठशाला” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में कानून का सम्मान और साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना था।
अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) महोदया ने छात्रों को साइबर अपराध जैसे ऑनलाइन फ्रॉड, फिशिंग, सोशल मीडिया दुरुपयोग, डिजिटल भुगतान धोखाधड़ी के बारे में जानकारी दी। उन्होंने छात्र-छात्राओं को निर्देशित किया कि अज्ञात कॉल या लिंक पर व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें और साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर तुरंत संपर्क करें।
इसके साथ ही आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 112, महिला हेल्पलाइन 1090, और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के बारे में भी जानकारी दी गई। “गोल्डन आवर” की महत्ता समझाते हुए छात्रों को बताया गया कि दुर्घटना या अन्य आपात स्थिति में घायल व्यक्ति को शीघ्र चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराना आवश्यक है।
अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) महोदया ने छात्रों को कानून, महिला सुरक्षा और सामाजिक उत्तरदायित्व के विषय में मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया।
कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी कार्यालय, महाविद्यालय के प्राचार्य, उप-प्राचार्य, प्रशिक्षणरत छात्र-छात्राएं एवं मेडिकल कॉलेज स्टाफ उपस्थित रहे।
0 Comments