स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर में दिनांक 22 फरवरी 2026 को उ०प्र० गन्ना शोध परिषद् परिसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मेगा/वृहद विधिक सहायता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के अंतर्गत जिला कारागार के बंदियों द्वारा निर्मित उत्पादों जैसे पेंटिंग्स, बैग, गमले एवं हर्बल गुलाल की प्रदर्शनी लगाई गई, जिसे उपस्थित लोगों ने सराहा।
प्रदर्शनी का उद्घाटन माननीय जनपद न्यायाधीश श्री विष्णु कुमार शर्मा द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर जनपद के अन्य न्यायाधीश, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
अपने संबोधन में जनपद न्यायाधीश ने बंदियों के पुनर्वास एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां बंदियों को सकारात्मक दिशा प्रदान करती हैं और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बंदियों के कौशल विकास को बढ़ावा देना, उन्हें आत्मनिर्भर बनाना तथा समाज में सकारात्मक संदेश प्रसारित करना रहा। शिविर के दौरान आमजन को विधिक जागरूकता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी भी प्रदान की गई।
जेल अधीक्षक, जिला कारागार शाहजहाँपुर द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी संबंधित विभागों एवं अधिकारियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments