ब्यूरो चीफ संतोष कुमार, श्रावस्ती ✍️
श्रावस्ती। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी जनवरी 2026 की मुख्यमंत्री डैशबोर्ड रैंकिंग में जनपद श्रावस्ती ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राजस्व कार्यों में प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है। वहीं विकास एवं राजस्व की संयुक्त रैंकिंग में जनपद को प्रदेश में 11वां स्थान प्राप्त हुआ है।
यह रैंकिंग जनसुनवाई, कानून-व्यवस्था, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, राजस्व और विकास कार्यों के समग्र प्रदर्शन के आधार पर तैयार की जाती है। जनवरी माह की समीक्षा के बाद राज्य सरकार द्वारा जारी इस सूची में श्रावस्ती की उपलब्धि को प्रशासनिक दक्षता का प्रमाण माना जा रहा है।
जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए सभी विभागों के कार्यों की प्रतिदिन जमीनी स्तर पर समीक्षा की जा रही है।
आंकड़ों के अनुसार—
जनवरी माह में सीएम डैशबोर्ड के तहत 49 विभागों के 125 कार्यक्रमों की समीक्षा की गई, जिसमें श्रावस्ती को 106 कार्यक्रमों में ए-श्रेणी मिली, जो जिले के समग्र प्रदर्शन को दर्शाता है।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनसुनवाई-समाधान, कानून व्यवस्था और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के कारण यह सफलता मिली है। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी और प्रत्येक पात्र लाभार्थी तक लाभ पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए।
प्रशासन का कहना है कि मुख्यमंत्री डैशबोर्ड शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप कार्यों की सतत निगरानी का प्रभावी माध्यम बन चुका है, जिससे जिले के विकास को नई गति मिल रही है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
शाहजहांपुर
0 Comments