शाहजहाँपुर, 20 फरवरी। पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर ने आज पुलिस लाइन में आयोजित साप्ताहिक शुक्रवार परेड का निरीक्षण किया। इस अवसर पर जवानों की वर्दी, अनुशासन, शस्त्र संचालन, ड्रिल और टर्नआउट की समीक्षा की गई।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने खुद परेड के साथ दौड़ लगाकर जवानों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें शारीरिक रूप से फिट तथा मानसिक रूप से सजग रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रभावी पुलिसिंग के लिए तत्परता और फिटनेस अत्यंत आवश्यक है।
साथ ही डॉग स्क्वॉड, आरटीसी बैरक एवं मैस, और एमटी सेक्शन का निरीक्षण भी किया गया। डॉग हैंडलर से श्वान दल के प्रशिक्षण और रख-रखाव की जानकारी ली गई। वाहन विभाग में वाहनों की स्थिति, सुरक्षा उपकरण और लॉगबुक की समीक्षा की गई और सभी वाहनों को आपातकालीन परिस्थितियों के लिए पूर्णतः कार्यशील रखने के निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक ने जवानों को कर्तव्यनिष्ठा, समयपालन और जनसेवा की भावना के साथ काम करने हेतु प्रेरित किया और कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतत सतर्क रहना आवश्यक है।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी पुवायाँ, आरआई, आरटीसी प्रभारी और अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments