Breaking News

तिलहर में पुलिस की पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

 

स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर, 25 फरवरी 2026। कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से थाना तिलहर क्षेत्र में पुलिस द्वारा पैदल गश्त की गई।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी तिलहर ने थाना तिलहर पुलिस बल के साथ क्षेत्र के मुख्य व्यस्त मार्गों, भीड़-भाड़ वाले बाजारों तथा सार्वजनिक स्थलों का निरीक्षण किया। गश्त के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक मूल्यांकन किया गया।

अधिकारियों ने पुलिस बल को निर्देशित किया कि गश्त के दौरान अपनी दृश्यता (विजिबिलिटी) बढ़ाएं, आमजन में सुरक्षा का विश्वास कायम करें तथा किसी भी स्थिति में लापरवाही न बरतें।

पुलिस ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की गश्त आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगी।

Post a Comment

0 Comments