स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहांपुर, 27 फरवरी। आगामी होली पर्व के दृष्टिगत बड़े लाट साहब एवं छोटे लाट साहब जुलूस को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से रिजर्व पुलिस लाइन में कानून एवं शांति व्यवस्था समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भूपेंद्र एस चौधरी, मंडलायुक्त बरेली मंडल ने की।
बैठक में अजय कुमार साहनी (उप पुलिस महानिरीक्षक, बरेली परिक्षेत्र), धर्मेन्द्र प्रताप सिंह (जिलाधिकारी), राजेश द्विवेदी (पुलिस अधीक्षक), डॉ विपिन कुमार मिश्र (नगर आयुक्त) सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही जुलूस आयोजक, Special Police Officer (SPO), पीस कमेटी के सदस्य एवं संभ्रांत नागरिक भी बैठक में शामिल हुए।
बैठक में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने तथा संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। मंडलायुक्त ने कहा कि बैठक में उठाई गई समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा और सभी लोग मिलजुलकर त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराएं।
डीआईजी ने स्पष्ट किया कि जुलूस के दौरान तोड़फोड़ या अशांति फैलाने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। ईंट-पत्थर फेंकने जैसे कृत्यों में संलिप्त तत्वों को चिन्हित कर वैधानिक कार्रवाई के साथ आवश्यक होने पर जिला बदर की कार्यवाही भी की जाएगी। जुलूस मार्ग का ड्रोन से निरीक्षण कर साफ-सफाई एवं सुरक्षा व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी।
जिलाधिकारी ने कहा कि बैठक में प्राप्त सुझावों और समस्याओं को दर्ज कर लिया गया है तथा उनका शीघ्र समाधान कराया जाएगा। उन्होंने सभी नागरिकों से आपसी भाईचारे एवं शांति के साथ होली मनाने की अपील की।
बैठक के उपरांत समस्त वरिष्ठ अधिकारियों ने केरूगंज से जुलूस मार्ग का पैदल भ्रमण कर बैरिकेडिंग, साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments