स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। थाना बण्डा पुलिस टीम ने अभियान के तहत एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की है।
पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी पुवायां के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक बण्डा के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु कार्रवाई की जा रही थी।
इसी क्रम में थाना बण्डा पुलिस टीम ने माननीय न्यायालय ADJ/FTC-1, कोर्ट संख्या 23 शाहजहाँपुर से संबंधित गैर-जमानती वारंट के आधार पर अभियुक्त मोहित उर्फ सन्टू पुत्र सुरेश सिंह, निवासी ग्राम वण्डी थाना बण्डा जनपद शाहजहाँपुर (उम्र लगभग 40 वर्ष) को उसके घर से दिनांक 27 फरवरी 2026 को समय 11:45 बजे गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अपराध संख्या 406/2018 धारा 376डी/506 भादवि से संबंधित मामला न्यायालय में विचाराधीन है। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार राय, उपनिरीक्षक गजराज सिंह एवं कांस्टेबल रोहित कुमार शामिल रहे।
0 Comments