शाहजहाँपुर। जनपद की समाजसेवी संस्था ‘सहयोग’ ने अमर शहीद पंडित राम प्रसाद बिस्मिल के पैतृक आवास को संग्रहालय के रूप में विकसित किए जाने की मांग उठाई है। संस्था के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि यह ऐतिहासिक धरोहर वर्तमान में जर्जर अवस्था में है, जिसे संरक्षित किया जाना आवश्यक है।
संस्था के प्रतिनिधियों ने कहा कि पंडित राम प्रसाद बिस्मिल के नाम से शाहजहाँपुर को शहीदों की धरती के रूप में पहचान मिली है, ऐसे में उनके घर को सरकारी संपत्ति घोषित कर संग्रहालय में परिवर्तित किया जाना चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ियों को उनके जीवन और बलिदान से प्रेरणा मिल सके।
संरक्षक अनिल गुप्ता प्रधान और शाहनवाज खां एडवोकेट ने कहा कि संस्था जनहित से जुड़े मुद्दों को लगातार प्रशासन के समक्ष उठाती रहेगी। उन्होंने बताया कि बहादुरगंज स्थित बहादुर खां के मकबरे के संरक्षण का मुद्दा भी जल्द उठाया जाएगा।
इस अवसर पर संस्था की अध्यक्ष रजनी गुप्ता, महासचिव विकास सक्सेना और सचिव संगीता गुप्ता ने जानकारी दी कि होली पर्व के अवसर पर कस्तूरबा विद्यालय, राजकीय बाल गृह और सुंदर नगर की मलिन बस्तियों में सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments