ब्यूरो रिपोर्ट सोम दत्त लखनऊ ✍️
लखनऊ विश्वविद्यालय परिसर में स्थित लाल बारादरी के पास उस समय अलग दृश्य देखने को मिला, जब मस्जिद के दरवाजे बंद होने के बाद छात्रों ने बाहर ही अज़ान देकर नमाज़ अदा की।
जानकारी के अनुसार, विश्वविद्यालय परिसर में बनी मस्जिद में ताला लगाए जाने के बाद मुस्लिम छात्रों ने लाल बारादरी के बाहर नमाज़ पढ़ी। इस दौरान परिसर में शांति और सौहार्द का माहौल देखने को मिला।
नमाज़ के दौरान एकता की मिसाल भी सामने आई, जहां नमाज़ अदा कर रहे मुस्लिम छात्रों की सुरक्षा के लिए हिन्दू छात्रों ने हाथ बांधकर चारों ओर सुरक्षा घेरा बना रखा था।
यह घटना परिसर में आपसी भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक बनकर सामने आई, जिसकी चर्चा पूरे क्षेत्र में हो रही है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments