स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी आज लखनऊ में आयोजित IBM AI GovTech Innovation Center के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग और GovTech Innovation Center, Lucknow for IBM के मध्य एक औपचारिक MoU भी हस्ताक्षरित किया गया।
मुख्यमंत्री ने उद्घाटन समारोह में कहा कि उत्तर प्रदेश Quantum Computing और Artificial Intelligence जैसे अत्याधुनिक क्षेत्रों में अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज करा रहा है। उन्होंने बताया कि तकनीक आधारित सुशासन के माध्यम से प्रदेश डिजिटल परिवर्तन को नई गति दे रहा है, जिससे युवाओं के लिए रोजगार, नवाचार और अवसरों के नए द्वार खुले हैं।
मुख्यमंत्री ने यह भी रेखांकित किया कि IBM AI GovTech Innovation Center राज्य में नवाचार और तकनीकी दक्षता को बढ़ावा देने के साथ-साथ सरकारी सेवाओं को और अधिक स्मार्ट, तेज़ और प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
#DeepTechUP
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments