ब्यूरो रिपोर्ट, बाराबंकी ✍️
बाराबंकी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज यादव को लखनऊ एसटीएफ टीम ने बाराबंकी के सफदरगंज थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, STF टीम ने उन्हें हिरासत में लेने के बाद बड़ागांव सीएचसी में मेडिकल परीक्षण कराया। इसके बाद कड़ी सुरक्षा के बीच टीम उन्हें लखनऊ लेकर रवाना हो गई।
बताया जा रहा है कि सपा नेता मनोज यादव बीते तीन दिनों से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता थे। इस संबंध में उनकी पत्नी ने लखनऊ के गोमती नगर विस्तार थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
गिरफ्तारी के समय मनोज यादव के साथ कुछ अन्य लोग भी मौके पर मौजूद थे। हालांकि, STF ने अब तक गिरफ्तारी के कारणों को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।
इस हाई-प्रोफाइल गिरफ्तारी के बाद बाराबंकी से लेकर राजधानी लखनऊ तक राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है और मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments