स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻
। जनपद की मॉडल ग्राम पंचायत भटपुरा रसूलपुर में आयोजित पंचायत बैठक ने विकास, पारदर्शिता और जनभागीदारी की नई मिसाल पेश की। ग्राम प्रधान अनिल कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लेकर गांव के भविष्य की दिशा तय की।
बैठक में ग्राम प्रधान ने बताया कि पंचायत में प्रतिवर्ष चार बैठकें आयोजित की जाती हैं, जिनमें विकास कार्यों और स्थानीय समस्याओं पर विस्तार से चर्चा होती है। वर्तमान कार्यकाल के अंतिम चरण में आयोजित इस बैठक में बीते पांच वर्षों में पूर्ण किए गए 100 विकास कार्यों का विस्तृत विवरण सार्वजनिक रूप से प्रस्तुत किया गया, जिसे ग्रामीणों ने सराहा।
साथ ही आगामी विकास कार्यों को लेकर एक विशेष बुकलेट तैयार कर उसका प्रदर्शन भी किया गया। ग्रामीणों ने सुझाव देते हुए आने वाले समय में और तीव्र गति से विकास कार्य करने की अपेक्षा व्यक्त की।
ग्राम के श्रीकांत दीक्षित और यशपाल सिंह ने विश्वास जताया कि इसी गति से कार्य जारी रहे तो अगले 100 कार्य पूर्ण कर ग्राम पंचायत को देश की अग्रणी पंचायतों में शामिल किया जा सकता है। वहीं लड्डन अली और आरिफ अली ने बताया कि ईद के अवसर पर आए मेहमानों ने गांव की स्वच्छता और व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए इसे शहर से बेहतर बताया।
सलीम खां और तुफैल अली ने भी कहा कि अन्य क्षेत्रों में गांव की प्रशंसा सुनना गर्व का विषय है। बैठक में ग्राम पंचायत को स्वच्छ, हरित, बाल हितैषी एवं महिला हितैषी बनाने पर विशेष जोर दिया गया।
ग्राम प्रधान ने आर्थिक संसाधनों के अनावश्यक व्यय पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि शराब, जुआ, बीड़ी-सिगरेट एवं अनावश्यक कानूनी मामलों में धन की बर्बादी को रोकना आवश्यक है।
बैठक में पूर्व कोटेदार कयूम खा सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर ग्राम पंचायत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments