स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻
प्रदेश में संचालित मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन सुनिश्चित करने हेतु जनपद शाहजहाँपुर पुलिस द्वारा निरंतर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में थाना खुटार पर प्राप्त अलग-अलग प्रार्थना पत्रों के आधार पर महिलाओं को बहला-फुसलाकर ले जाने संबंधी अभियोग पंजीकृत किए गए। प्रकरणों में तत्परता से विवेचना प्रारंभ करते हुए पुलिस टीम एवं मिशन शक्ति टीम द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई की गई।
पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, स्थानीय सूचना तंत्र एवं सतत प्रयासों के माध्यम से दोनों मामलों में प्रभावी कार्रवाई करते हुए मात्र 24 घंटे के भीतर दोनों महिलाओं को सकुशल बरामद कर लिया। बरामदगी के उपरांत आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए दोनों महिलाओं को सुरक्षित रूप से उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया।
पूरी कार्रवाई के दौरान पीड़ितों की गोपनीयता एवं गरिमा का विशेष ध्यान रखा गया। साथ ही संबंधित अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई प्रचलित है तथा प्रकरणों की विवेचना जारी है।
इस अवसर पर मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों—1076, 112, 1090, 181, 1098, 1930, 102 एवं 108—की जानकारी भी दी गई।
थाना खुटार पुलिस की यह त्वरित एवं संवेदनशील कार्यवाही महिलाओं की सुरक्षा एवं विश्वास को मजबूत करने की दिशा में एक सराहनीय पहल है। जनपद पुलिस महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments