ब्यूरो रिपोर्ट: कल्लू उर्फ रजनीश, लखनऊ ✍️
लखनऊ। राजधानी में अपराध नियंत्रण को लेकर सक्रिय कैसरबाग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। डीसीपी पश्चिम के दिशा-निर्देश पर थाना प्रभारी अंजनी कुमार मिश्र के नेतृत्व में काम कर रही पुलिस टीम ने महज 10 घंटे के भीतर चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान विकास गौतम और विनय गौतम के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी किया गया सामान तथा घटना में प्रयुक्त औजार भी बरामद किए हैं।
पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को कैसरबाग क्षेत्र के मकबूलगंज इलाके से गिरफ्तार किया। त्वरित कार्रवाई और सफल खुलासे से पुलिस की कार्यप्रणाली की सराहना की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
इस कार्रवाई को राजधानी में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments