स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
जनपद शाहजहाँपुर में सर्विलांस सेल और एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम ने सराहनीय कार्य करते हुए कुल 151 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके स्वामियों को सुपुर्द किए। बरामद मोबाइल की अनुमानित कीमत लगभग 35 लाख रुपये आंकी गई है।
पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर श्री राजेश द्विवेदी के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण/नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी अपराध के पर्यवेक्षण में प्रभारी सर्विलांस सेल के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार, गुम हुए मोबाइल फोन के संबंध में शिकायतकर्ता पुलिस अधीक्षक कार्यालय अथवा ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज कराते हैं, जिनकी सर्विलांस सेल द्वारा लगातार मॉनीटरिंग की जाती है। इसी क्रम में 02 मार्च 2026 को पुलिस लाइन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बरामद 151 मोबाइल फोन उनके स्वामियों को सौंपे गए। मोबाइल वापस मिलने पर आवेदकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पुलिस टीम की सराहना की।
भारत सरकार के दूरसंचार विभाग द्वारा संचालित “CEIR (Central Equipment Identity Register)” पोर्टल के माध्यम से नागरिक अपने गुम या चोरी हुए मोबाइल को ब्लॉक या अनब्लॉक कर सकते हैं।
प्रक्रिया इस प्रकार है:
पुलिस अधीक्षक ने नागरिकों से अपील की है कि मोबाइल गुम या चोरी होने पर तत्काल सूचना दें, ताकि तकनीकी सर्विलांस के माध्यम से शीघ्र बरामदगी संभव हो सके।
सर्विलांस सेल टीम:
उ0नि0 मनोज कुमार (प्रभारी), का0 प्रभात, का0 मुकुल खोखर, का0 सचिन कुमार, का0 दीपक कुमार, का0 आकाश बाना।
सहयोगी टीम:
निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार (प्रभारी एसओजी) सहित विभिन्न थानों के साइबर हेल्प डेस्क कर्मी एवं जनपद के अन्य कम्प्यूटर ऑपरेटर/कर्मचारी।
शाहजहाँपुर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि गुम अथवा चोरी हुए मोबाइल की सूचना तत्काल CEIR पोर्टल पर दर्ज कर मोबाइल ब्लॉक कराएं, जिससे दुरुपयोग रोका जा सके और शीघ्र बरामदगी सुनिश्चित हो।
0 Comments