ब्यूरो चीफ: प्रमोद मिश्रा, बलरामपुर ✍️
बलरामपुर। बलरामपुर जनपद को अवसंरचना विकास की दिशा में एक बड़ी सौगात मिली है। बलरामपुर-श्रावस्ती-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-730) पर स्थित झारखण्डी रेलवे क्रॉसिंग पर 2-लेन रेल उपरिगामी सेतु (ROB) के निर्माण को शासन से प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति मिल गई है।
इस परियोजना की कुल अनुमानित लागत ₹29221.35 लाख (लगभग ₹292 करोड़) निर्धारित की गई है। निर्माण कार्य को गति देने के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 में ₹9000 लाख (₹90 करोड़) की पहली किश्त भी जारी कर दी गई है।
परियोजना को अगले 24 महीनों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस सेतु का निर्माण उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम लिमिटेड द्वारा किया जाएगा।
परियोजना का विस्तृत खर्च:
इस ओवरब्रिज के निर्माण से झारखण्डी रेलवे क्रॉसिंग पर लगने वाले जाम से लोगों को स्थायी राहत मिलेगी। साथ ही, क्षेत्र की यातायात व्यवस्था सुगम होगी और आर्थिक गतिविधियों व कनेक्टिविटी को नई गति मिलेगी।
सरकार द्वारा पूरी परियोजना की लागत स्वयं वहन की जा रही है, जिससे जनहित को सर्वोपरि रखते हुए विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है।
0 Comments