स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻
शाहजहांपुर, 24 मार्च 2026।
मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण) के तहत थाना जैतीपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मिशन शक्ति टीम ने करीब 2 वर्ष से गुमशुदा महिला को सकुशल बरामद कर परिवार को सौंप दिया।
मामला वर्ष 2024 का है, जब 18 मई को महिला के पति द्वारा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। इसके बाद से पुलिस लगातार महिला की तलाश में जुटी हुई थी।
अभियान के अंतर्गत थाना जैतीपुर की मिशन शक्ति टीम ने विशेष प्रयास करते हुए महिला को खोज निकाला। टीम में उपनिरीक्षक रोहिताश कुमार, उपनिरीक्षक मोनिका तेवतिया, महिला आरक्षी रीना एवं कांस्टेबल रोहित रावत शामिल रहे।
पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान में टीम ने सक्रियता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए महिला को सुरक्षित बरामद किया।
यह कार्रवाई मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के प्रति पुलिस की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। साथ ही, इस सफलता से आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments