Breaking News

24 घंटे के भीतर शहीद प्रतिमाएं पुनः स्थापित, पूर्ण सम्मान के साथ किया गया माल्यार्पण

पस्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻 

शाहजहांपुर

मुख्यमंत्री के आदेश के अनुपालन में मात्र 24 घंटे के भीतर शहीद प्रतिमाओं को पुनः स्थापित किया गया तथा
पूर्ण गरिमा और सम्मान के साथ उनका माल्यार्पण किया गया।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में
महापौर अर्चना वर्मा, नगर आयुक्त विपिन मिश्रा, पार्षदगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान शहीदों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान को याद किया गया,
साथ ही देश के प्रति उनके बलिदान को नमन किया गया।

यह पहल शहीदों के सम्मान एवं जनभावनाओं के प्रति संवेदनशीलता का प्रतीक मानी जा रही है।



Post a Comment

0 Comments