ब्यूरो रिपोर्ट कल्लू उर्फ रजनीश, लखनऊ ✍️
लखनऊ। रहीमाबाद के भक्ति खेड़ा क्षेत्र में एयरपोर्ट विस्तार योजना से प्रभावित किसानों का आंदोलन तेज हो गया है। किसानों ने अपनी मांगों को लेकर 26 मार्च 2026 से 2 अप्रैल 2026 तक आमरण अनशन पर बैठने का ऐलान किया है।
प्रभावित किसानों का कहना है कि उनकी जमीनों के अधिग्रहण के बदले वर्ष 2013 के भूमि अधिग्रहण कानून के अनुसार दो गुना मुआवजा, आजीविका सुविधाएं और अन्य अधिकार अब तक नहीं दिए गए हैं।
किसानों के अनुसार, वे पिछले 20 महीनों से धरने पर बैठे हैं, जबकि बीते तीन महीनों से प्रतिदिन 11 किसान भूख हड़ताल कर रहे हैं। बावजूद इसके अब तक उनकी मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया, तो वे बिना अन्न-जल के आमरण अनशन करेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
यह आंदोलन संयुक्त किसान मोर्चा भारत और भारतीय किसान मजदूर यूनियन (दशहरी संगठन) के नेतृत्व में चल रहा है, जिसमें मनीष यादव दशहरी समेत कई किसान नेता सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments