राम नवमी पर अवकाश में बदलाव, 27 मार्च को बंद रहेंगे न्यायालय


स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻 

शाहजहांपुर, 24 मार्च। जनपद न्यायाधीश द्वारा राम नवमी के उपलक्ष्य में न्यायालयों के अवकाश में परिवर्तन किया गया है। अब 26 मार्च (गुरुवार) के स्थान पर 27 मार्च (शुक्रवार) को अवकाश घोषित किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार 26 मार्च को जनपद के सभी न्यायालय—शाहजहांपुर मुख्यालय सहित तिलहर, पुवायां एवं जलालाबाद के न्यायालय—खुले रहेंगे और नियमित रूप से न्यायिक कार्य संपादित किया जाएगा।

वहीं 27 मार्च को सभी न्यायालय बंद रहेंगे। इस दिन निर्धारित सभी वादों की सुनवाई अब 28 मार्च को की जाएगी।

यह निर्णय उच्च न्यायालय इलाहाबाद के निर्देशों के अनुपालन में लिया गया है।

Previous Post Next Post