Breaking News

पिछड़ा वर्ग के युवाओं के लिए 4 माह का निःशुल्क प्रशिक्षण, 25 मार्च तक करें आवेदन


स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻 

शाहजहांपुर।

उद्योग निदेशालय, उत्तर प्रदेश, कानपुर द्वारा संचालित योजना के अंतर्गत पिछड़ा वर्ग के युवक-युवतियों को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से चार माह का सामूहिक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसके लिए पात्र अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

इस योजना के तहत आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी का जूनियर हाई स्कूल उत्तीर्ण होना आवश्यक है तथा आयु 18 से 45 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन हेतु अभ्यर्थियों के पास जूनियर हाई स्कूल प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड एवं बैंक में बचत खाता होना अनिवार्य है। प्रशिक्षण पूर्ण होने के उपरांत प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र के साथ मानदेय भी प्रदान किया जाएगा।

योजना के अंतर्गत बालक वर्ग के लिए ब्यूटीशियन एवं इलेक्ट्रिशियन ट्रेड में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी 25 मार्च 2026 तक अपना आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी , टाउन हॉल चौराहा, शाहजहांपुर स्थित कार्यालय में किसी भी कार्यदिवस पर संपर्क कर सकते हैं।

यह जानकारी उपायुक्त उद्योग संजय सिंह द्वारा दी गई है।

Post a Comment

0 Comments