स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻
दिनांक: 26.03.2026
मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत जनपद शाहजहाँपुर के सभी थानों में व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को सुदृढ़ करना रहा।
कार्यक्रम जनपद स्तर पर समन्वित रूप से विभिन्न थाना क्षेत्रों में आयोजित किए गए, जहां
पुलिस टीमों ने बाजारों, सार्वजनिक स्थलों, शैक्षणिक संस्थानों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं से सीधा संवाद किया।
इस दौरान महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया तथा उन्हें आश्वस्त किया गया कि
किसी भी प्रकार की शिकायत या आपात स्थिति में पुलिस तत्काल सहायता प्रदान करेगी।
पुलिस टीमों द्वारा घरेलू हिंसा, छेड़छाड़, साइबर अपराध एवं अन्य महिला संबंधी अपराधों के प्रति जागरूक किया गया,
साथ ही महिला हेल्पलाइन नंबर (1090, 112, 181) एवं मिशन शक्ति केंद्रों की जानकारी भी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्मरक्षा के प्रति प्रेरित किया गया और उन्हें
निर्भीक होकर अपनी समस्याएं सामने रखने का संदेश दिया गया।
यह अभियान महिलाओं को सशक्त, आत्मनिर्भर एवं सुरक्षित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
शाहजहांपुर
0 Comments