ब्यूरो रिपोर्ट: आशीष कुमार, लखनऊ ✍️
लखनऊ। चैत्र नवरात्रि एवं रामनवमी के पावन अवसर पर ग्राम बनी स्थित श्री रेतेश्वर महादेव धाम में भव्य धार्मिक आयोजन संपन्न हुआ। पौराणिक सई नदी के तट पर आयोजित इस कार्यक्रम में 5100 कन्याओं का सामूहिक कन्या पूजन किया गया, जो श्रद्धा और आस्था का अनूठा उदाहरण बना।
कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय सह सचिव संगठन संजय श्रीहर मिश्रा द्वारा पांच कन्याओं को बर्तन, दक्षिणा एवं चुनरी भेंट कर किया गया। इसके बाद सभी कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर विधिवत पूजन किया गया और आदरपूर्वक भोजन कराया गया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने कन्याओं के चरण स्पर्श कर माँ दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस आयोजन में प्रोफेसर डॉ. सुशील पांडेय, विधायक कार्यालय प्रभारी एवं पूर्व पार्षद रमाशंकर त्रिपाठी, पार्षद के.एन. सिंह, ग्राम प्रधान रमेश गुप्ता, पूर्व प्रधान राकेश सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा और श्रद्धालुओं में उत्साह देखते ही बन रहा था। आयोजन के अंत में सभी ने माँ दुर्गा, भगवान भोलेनाथ एवं भगवान श्रीराम से सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments