स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻
शाहजहाँपुर, 25 मार्च 2026
प्रदेश सरकार द्वारा भूमाफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे व्यापक अभियान के तहत बड़ी सफलता सामने आई है। अवैध कब्जों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए हजारों हेक्टेयर भूमि को मुक्त कराया गया है, जिससे गरीबों, कमजोर वर्गों और वास्तविक भूमालिकों को न्याय मिला है।
राजस्व विभाग की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, प्रदेश में अवैध कब्जों की समस्या को समाप्त करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर एंटी भू-माफिया अभियान चलाया गया। इसके तहत 1 मई 2017 को राज्य, मंडल, जनपद और तहसील स्तर पर चार स्तरीय एंटी भू-माफिया टास्क फोर्स का गठन किया गया।
अभियान के दौरान एंटी भू-माफिया पोर्टल विकसित कर शिकायतों के ऑनलाइन पंजीकरण की व्यवस्था की गई। इस पोर्टल पर प्राप्त कुल 4.22 लाख शिकायतों का निस्तारण करते हुए वास्तविक मालिकों को कब्जा दिलाया गया।
सरकारी आंकड़ों के अनुसार, अभियान के तहत अब तक कुल 72,029.46 हेक्टेयर भूमि को अवैध अतिक्रमण से मुक्त कराया जा चुका है। इसके साथ ही 24,892 राजस्व वाद, 1,135 सिविल वाद और 4,742 एफआईआर दर्ज की गई हैं।
कार्रवाई के दौरान 1,331 अतिक्रमणकर्ताओं को भू-माफिया के रूप में चिन्हित
0 Comments